फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझ सकती है अंकित शर्मा के मर्डर की गुत्थी ! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया इशारा...

Wed, 11 Mar 2020 09:14 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  
विज्ञापन
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा के मर्डर की गुत्थी सुलझ सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर दिए अपने बयान में यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोपियों का पता लगाने के लिए एक व्हाट्सप्प नंबर जारी किया था।

विज्ञापन


आम लोगों से अपील की गई थी कि वे हिंसा से जुड़ा कोई भी वीडियो इस नंबर पर भेजें।शाह के अनुसार, इस अपील का बहुत बड़ा असर हुआ। करीब आठ सौ लोगों ने बहुत से ऐसे वीडियो भेजे हैं, जिनकी मदद से हिंसा के कई केसों का निपटारा हो सकता है। इससे अंकित शर्मा के कातिलों का भी पता लग सकता है।

सम्भावित है कि उनके मर्डर से जुड़ा कोई वीडियो भी व्हाट्सप्प पर आया हो। पुलिस जांच में लगी है।बहुत जल्द हिंसा के आरोपियों को बेनकाब किया जाएगा। जिन लोगों ने इस हिंसा को फैलाने के लिए वित्तीय मदद की है, वे पुलिस के हाथ लगे हैं। कई आरोपी रडार पर हैं।पुलिस की चालीस टीमें उन्हें पकड़ने में लगी हैं। हिंसा में इस्तेमाल किए गए 152 हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें