तमाम जद्दोजहद और विरोध के बाद भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए बकाया नौ और प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने जारी की। इस सूची में चार महिलाओं को स्थान दिया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद कई दावेदारों को निराशा हाथ लगी और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।
जारी की गई दूसरी सूची:
वार्ड नंबर सीट कैटेगरी नाम
01 महिला सपना डागर
03 सामान्य ऋषि चौधरी
13 महिला सुमन भारती
24 महिला सोमलता भड़ाना
25 महिला रीता देवी
28 एससी नरेश चन्द्र नंबरदार
30 सामान्य सुभाष आहूजा
32 सामान्य मनमोहन गर्ग
34 सामान्य कुलदीप तेवतिया