फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन के लिए युवक कांग्रेस का धरना जारी

Thu, 17 Jul 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में 900 मीटर दायरे में बिजली कनेक्शनों को लेकर नगर निगम ने बिजली निगम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने मामले में हस्तक्षेप के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क भी किया। इस बीच बिजली कनेक्शनों को लेकर युवक कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

बीते 31 दिसंबर को हाई कोर्ट ने 900 मीटर दायरे के लोगों को अस्थाई तौर पर बिजली और पानी के कनेक्शन देने के आदेश दिए थे। नगर निगम ने तो 900 मीटर दायरे में आ रही कॉलोनियों में पानी पहुंचाने के इंतजाम पूरे कर लिए, लेकिन बिजली निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इसी को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता प्रदेश महासचिव पकंज खरबंदा के नेतृत्व में दो दिन से निगम कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं।

बुधवार को निगमायुक्त के चंडीगढ़ में होने के कारण मामले को लेकर हलचल नहीं हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को लौटते ही जैसे उन्हें बिजली कनेक्शनों को लेकर निगम कार्यालय के सामने धरने की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात कर पिछले दिनों एक्सईएन के साथ हुई बैठक और उसमें हुए फैसले का हवाला भी दिया। एक्सईएन के साथ बैठक में 15 दिनों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की बात कही गई। साथ ही कनेक्शन की फाइलें तत्काल जमा करा जल्दी कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया गया था।

अधीक्षण अभियंता ने उन्हें संबंधित एक्सईएन से जवाब तलब करने का आश्वासन दिया। आयुक्त ने बताया बिजली निगम की ओर से देर की जा रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


जल्दी ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। दूसरी ओर पंकज खरबंदा ने कहा कि बिजली निगम के पास 1000 से अधिक आवेदन जमा कराए 20 दिन से अधिक का समय हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें