लंबे समय से प्रतिक्षित गुड़गांव नगर निगम सदन की बैठक अब एक अगस्त को तय की गई है।
बैठक में शहर के बजट पर चर्चा होगी। इसी दिन इसे पास भी किया जाएगा। इसके अलावा कई अहम एजेडों पर भी बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
अप्रैल में लोकसभा चुनाव के कारण इस बार नगर निगम का वर्ष 2014-15 का बजट पेश नहीं हो पाया है। हालांकि चुनाव संपन्न होने के बाद इसके पास होने की उम्मीद जगी थी।
31 मई को बजट बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन पार्षदों के साथ मेयर टीम ने निगम आयुक्त सहित दूसरे अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाकर बजट का बहिष्कार कर दिया।
उसके बाद से बजट बैठक का इंतजार किया जा रहा है। बजट के साथ दूसरे एजेंडों पर भी पिछली बैठक में चर्चा नहीं हो पाई थी।
प्रमुख एजेंडे जिन पर लगेगी मुहर
-प्रतिष्ठानों पर विज्ञापन डिस्पले करने वाले छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों से विज्ञापन शुल्क वसूलने की तैयारी।
-23 सड़कों को नामकरण की प्रस्ताव पर लगेगी मुहर (पिछली कई बैठकों से इस प्रस्ताव पर नहीं बन पा रही आम सहमति)
-बिल्डरों की ओर से निगम के रास्तों पर कब्जे के मामले में उनसे मौजूदा बाजार भाव से वसूली का प्रस्ताव।
-तहबाजारी और दूसरे मद में निगम की जमीन पर बनी दुकानों से वसूली जा रही नामात्र फीस को सर्कल रेट के हिसाब से वसलने का प्रस्ताव।
-निगम की जमीन पर मल्टीलेवल मार्केट विकसित कर उसे बाजार भाव पर किराए देने और सर्कल रेट के हिसाब से बेचने बारे प्रस्ताव।
-नगर निगम एरिया की सभी सड़कों को निगम को सौंपने का प्रस्ताव।
-हाल में नियमित हुई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर से काम कराने का प्रस्ताव।