फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओखला लैंडफिल पर बचे कचरे के जल्द निस्तारण के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ओखला लैंडफिल साइट को कूड़ा मुक्त कराने के मामले में सख्त हो गई है। निगमायुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों को कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंडफिल साइट पर वर्षों से जमा बचे हुए कचरे के साथ-साथ प्रतिदिन आने वाले नए कूड़े का भी जल्द वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बायो-माइनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्य की गति बनाए रखने को कहा। उन्होंने साइट के प्रवेश मार्ग को पक्का करने के निर्देश दिए। संजीव खिरवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओखला लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन पहुंचने वाले नए कचरे के निस्तारण की क्षमता जल्द बढ़ाई जाए। इसके लिए निर्माणाधीन 1,400 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कचरा निस्तारण संयंत्र का कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ओखला में निर्माणाधीन निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) कचरा निस्तारण संयंत्र का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें