फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती से लेफ्टिनेंट ने किया रेप

Sun, 13 Mar 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : Demo
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती ने सेना में तैनात लेफ्टिनेंट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी की बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ निवासी पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। उसके पिता उद्योगपति हैं।

वह छह साल पहले देहरादून में रहती थी। जहां पर कोंचिग क्लास के दौरान उसकी दोस्ती क्षितिज वोहरा से हुई।  कुछ दिन पहले क्षितिज की नौकरी सेना में लग गई। वह सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर है। इन दिनों वह पुणे में तैनात है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर वह मुकर गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपी बातचीत की कई रिकार्डिंग भी है। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान पर देहरादून के रहने वाले क्षितिज बोहरा के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसका अदालत में बयान दर्ज कराया है। 

पुलिस के मुताबिक युवती के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत सेना को उसके अधिकारी पर लगे आरोप की जानकारी देगी। जांच के दौरान जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें