फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पार्किंग-वैशाली मेट्रो स्टेशन के बीच बनेगा रास्ता

Thu, 29 Oct 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से निकलते ही चंद कदम चलकर अब जीडीए की मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचा जा सकेगा। डीएमआरसी अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग और मेट्रो स्टेशन के बीच रास्ता देने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अब मेट्रो से यात्रा करने वाले लोग मल्टीलेवल पार्किंग का लाभ उठा सकेंगे। अभी यात्री करीब आधा किलोमीटर का चक्कर लगाकर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच रहे हैं। गेट खुलने के बाद यह दूरी सौ मीटर रह जाएगी।

बुधवार शाम डीएमआरसी के सीनियर मैनेजर ऑपेरशन भुवनेश और कंस्ट्रक्शन विंग के एके मुखर्जी, जीडीए अधिशासी अभियंता आरके जायसवाल के साथ पार्किंग पर पहुंचे।

इस दौरान जीडीए अधिशासी अभियंता ने मेट्रो अधिकारियों को बताया कि अगर पार्किंग और मेट्रो स्टेशन के बीच की दीवार पर एक रास्ता दे दिया जाए, तो मेट्रो यात्री पार्किंग का आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि डीएमआरसी के अधिकारियों को सभी जानकारियां दी गई हैं। जिसके बाद यह निर्णय हुआ है कि पांच फीट की दीवार तोड़कर यहां गेट लगाया जाएगा। जिससे यात्री सीधे पार्किंग से निकलकर मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें