सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाषण में बृहस्पतिवार को ‘56 इंच का सीना’
ही निशाने पर रहा। मुलायम सिंह ने दादरी में अपने भाषण के दौरान आधा समय
मोदी पर हमले में ही लगाया और सवाल किया कि उस समय ये सीना कहां था, जब
गुजरात में दंगे हो रहे थे। सभा में मुलायम सिंह भाषण की शुरुआत करने के कुछ देर बाद ही नरेंद्र मोदी
पर आ गए।