फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्शन कमीशन ने AAP को दिए 3 करारे झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने कुछ दिन पहले इलेक्शन कमीशन से आम आदमी पार्टी के उस पोस्टर की शिकायत की थी, जिसमें ईमानदार लिखकर केजरीवाल और अंबानी सरकार लिखकर मोदी और राहुल की फोटो लगाई गई थी। बीजेपी का आरोप है कि आप ने पोस्टर में मोदी की फोटो का बगैर इजाजत और अवैध तरीके लगाई गई है।
विज्ञापन


उनका मामना है कि ये पोस्टर मोदी की छवि खराब कर रहे हैं। इसलिए आप के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए। तब चुनाव आयोग ने मामले को दिल्ली के सीईओ ऑफिस को रेफर कर दिया था।

लेकिन बृहस्पतिवार को मामले पर आप को तत्काल प्रभाव से ऐसे सभी पोस्टर हटाने और अगले आदेश तक ऐसे पोस्टरों न लागने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि यह अंतरिम आदेश है। आयोग तय करेगा कि इन पोस्टरों पर बैन आगे भी जारी रखा जाए या नहीं।
विज्ञापन

राखी बिडलान को कारण बताओ नोटिस

सोमनाथ भारती के बाद आप उम्मीदवार राखी बिडलान भी अब विवादों में घिरते हुए नजर आ रही हैं। एक शिकायतकर्ता ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से आप उम्मीदवार राखी बिडलान के खिलाफ उनकी टोपी में झंडा लगने आपत्ति जताई थी।

बीजेपी के एक शिकायतकर्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि राखी वोटरों को प्रभावित करने के लिए अपनी टोपी पर तिरंगा लगाती हैं। यह देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है, इसलिए उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाए।

बृहस्पतिवार को सीईओ ऑफिस ने राखी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जवाब संतोषजनक न रहने या किसी नियम के उल्लंघन पर राखी को ध्वज का इस्तेमाल न करने का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के मामले में लगाई फटकार

चुनाव आयोग ने पांच मार्च को बीजेपी मुख्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हिंसक झड़प के मामले में चेतावनी दी है।

आयोग ने आप को फटकार लगाते हुए कहा है कि  निंदा करते हुए उसे चेतावनी दी कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

आयोग के अनुसार धरने के लिए पुलिस की इजाजत नहीं ली गई थी। साथ ही धरने क दौरान  पुलिस का आदेश भी नहीं माना गया। यह रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है। इससे आचार संहिता के कई नियमों का उल्लंघन हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें