फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर लेवल बढ़ने की वजह से मुलायम सिंह यादव फिर मेदांता अस्पताल में भर्ती 

Sun, 23 Jun 2019 05:57 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव शनिवार शाम को मेदांता अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह का शुगर लेवल बढ़ जाने की वजह से उन्हें ऑब्जर्वेश रूम में दाखिल किया गया है। उनका इलाज कर रही डॉ. सुशीला के मुताबिक उन्हें आंतरिक मेडिसिन शुगर है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन


शाम 6:40 मिनट पर मुलायम सिंह को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल के 15वें फ्लोर स्थित ऑब्जर्वेश रूम के बेड नंबर-3 उन्हें डॉक्टरी देखरेख में भर्ती किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे।

जहां उन्हें इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत बिगड़ने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भी कुछ दिनों के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें