फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार, देखने पहुंचे मुरली मनोहर जोशी

Tue, 10 Mar 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है। मुलायम सिंह से मिलने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी पहुंचे।
विज्ञापन


करीब एक घंटा अस्पताल में रहने के बाद वापस चले गए। बता दें कि सोमवार को तबीयत में सुधार के बाद आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

मंगलवार को मुलायम सिंह की रूटीन चेकअप किया गया। छह डॉक्टरों की टीम ने जांच की। जांच में सभी तरह के रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। चेस्ट इंफेक्शन में भी सुधार है। सुबह लिक्विड डाइट और दोपहर में सॉफ्ट डाइट दिया गया।

मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए मुरली मनोहर जोशी सुबह करीब साढ़े दस बजे। प्राइवेट वार्ड में जाकर मुलायम सिंह से मिले। करीब आधा घंटा बाद वार्ड से निकलकर अस्पताल में रहे। इसके बाद चले गए।
विज्ञापन


मेडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अवधेश दूबे का कहना है कि नेताजी के तबीयत में सुधार है। अभी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें