फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी दिल्ली सरकार, 12 जुलाई को रवाना होगी पहली ट्रेन

Wed, 03 Jul 2019 06:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kailash gahlot
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार ने तीर्थ यात्रा का शेडयूल घोषित कर दिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 
विज्ञापन


इस योजना के तहत पहली ट्रेन 12 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगी। अमृतसर तक जाने वाली यह ट्रेन लोगों को आनंदपुर साहिब भी लेकर जाएगी। यह ट्रेन 16 जुलाई को वापस दिल्ली आएगी। 
दूसरी ट्रिप में 20 जुलाई को यात्री सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शाम छह बजे वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जम्मू रवाना होंगे। यह ट्रेन 24 जुलाई को वापस आएगी। 
विज्ञापन


इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यात्रियों से सुझाव लेंगे। योजना में दक्षिण भारत के रामेश्वरम, शिरडी और तिरुपति बालाजी कॉरिडोर को भी शामिल करने की मांग की जा रही है। बता दें कि दिल्ली सरकार की योजना के तहत एक ट्रिप में करीब 1000 यात्री होंगे और 21 साल तक का अटेंडेंट भी उनके साथ जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें