फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानंद राय हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को किया बरी

Wed, 03 Jul 2019 05:46 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में मंगलवार को दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

विज्ञापन

 



बता दें कि 2005 में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, मंसूर अंसारी, संजीव माहेश्वरी, राकेश पांडे और रामू मल्लाह आरोपी थे, जिन्हें सीबीआई ने बुधवार को बरी करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन

यह था मामला

29 नवम्बर 2005 को भाजपा के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय पास के ही सोनाड़ी गांव में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। करीब चार बजे बसनियां चट्टी पर उनके काफिले को घेरकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया गया था। मामले में विधायक मुख्तार अंसारी, जिले के सांसद रह चुके अफजाल अंसारी समेत मुन्ना बजरंगी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें