फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मुश्किलें बढ़ाने जेल से बाहर आया डॉन!

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने के लिए अब पूर्वांचल के डॉन ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय से दुश्मनी भुलाकर हाथ मिलाने वाले मुख्तार अंसारी अब नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार करते नजर आ सकते हैं।

मुख्तार के समर्थन से एक ओर जहां कांग्रेस में खुशी की लहर है तो वहीं बीजेपी के खेमे में थोड़ी चिंता की लहर दौड़ रही है।

थाने में ही गुजरेंगी रातें

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को चुनाव प्रचार के लिए अनुमति मिल गई है। अदालत ने अंसारी को एक से दस मई के बीच कस्टडी पैरोल दी है। वो यूपी की घोसी संसदीय सीट से कौमी एकता दल के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले आगरा जेल से नामांकन भरा था।
 
तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सविता राव ने मुख्तार को चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल दी है।

मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के खिलाफ मकोका का मुकदमा चल रहा है। कैंपेन के दौरान विधायक पुलिस कस्टडी में रहेंगे और हर रात उन्हें स्थानीय थाने में गुजारनी होगी। मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन

बड़े खानदान से है डॉन का नाता

मुख्तार पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के अलावा कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। अंसारी के पहले वाराणसी से मोदी के सामने चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन उनके परिजनों ने इसे खारिज कर दिया।

अब वह घोसी से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 12 मई को मतदान होना है। कोर्ट को दिए आवेदन में अंसारी ने लिखा है कि वह लगातार चार बार से विधायक हैं।

उनके दादा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे। उनके नाना ब्रिगेडियर उस्मान भारत पाक लड़ाई में शहीद हुए थे और उनके नाम पर दिल्ली में एक सड़क भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें