फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर भाजपा का सीधा हमला: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- यूपी में 'मुस्लिम-यादव' की जगह बीजेपी का 'मोदी-योगी' फैक्टर

Sat, 05 Feb 2022 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नोएडा

सार

मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा नेता कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और अब योगी आदित्यनाथ का यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल राज्य का स्वर्णिम काल माना जाता है।
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के मोदी-योगी फैक्टर ने पिछले मुस्लिम-यादव फैक्टर की जगह ले ली है। पिछली सरकार का एम-वाई(मुस्लिम-यादव) फैक्टर सांप्रदायिक और जातिवादी था। पहले यूपी को बीमारू राज्यों में गिना जाता था, लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उत्तर प्रदेश में स्वर्ण युग की शुरुआत हुई है। ये कहना है भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का।

विज्ञापन


नकवी ने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। वह गौतम बौद्ध नगर जिले में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे थे। जिले की तीन विधानसभा सीटों (नोएडा, जेवर और दादरी) पर 10 फरवरी को मतदान होगा।

नकवी ने कहा कि भाजपा ने विकास के संकल्प के साथ छद्म धर्मनिरपेक्षता और तुष्टीकरण की राजनीति को हरा दिया है। नकवी ने कहा कि भाजपा का एम-वाई (मोदी-योगी) फैक्टर समावेशी सशक्तिकरण का पर्याय है। जिसने पिछले एम-वाई (मुस्लिम-यादव) फैक्टर को बदल दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसबीसी सिंडिकेट द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य को बीमारू राज्य बनाया गया
हल्दौनी गांव में एक जन चौपाल में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एसबीसी (सपा-बसपा-कांग्रेस) सिंडिकेट ने अपने 60 से अधिक वर्षों के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया। इस एसबीसी सिंडिकेट द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य को बीमारू राज्य बनाया गया। उन्होंने लोगों से चुनाव के दौरान विपक्ष को सबक सिखाने के लिए कहा। नकवी ने कहा कि भाजपा नेता कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और अब योगी आदित्यनाथ का यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल राज्य का स्वर्णिम काल माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें