फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उद्योग का उत्सव : MSME For Bharat कॉन्क्लेव और अवार्ड समारोह में देशभर के उद्यमी होंगे शामिल

Tue, 30 Sep 2025 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉन्क्लेव में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा फिल्म अभिनेता और निर्माता परेश रावल विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के 26 शहरों में एमएसएमई मंथन के बाद अमर उजाला नौ अक्तूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो और अवार्ड समारोह आयोजित करेगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए यह समारोह वैचारिक मंच होगा, जहां उद्योगपति, नीति-निर्माता और एमएसएमई उद्यमी एकजुट होकर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन


कॉन्क्लेव में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा फिल्म अभिनेता और निर्माता परेश रावल विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 इस अवसर पर पुरस्कार समारोह में 15 श्रेणियों में देश के उत्कृष्ट एमएसएमई उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।  जीतनराम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वह सामाजिक न्याय के लिए चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय हैं।  
विज्ञापन


जितिन प्रसाद नवाचार और आर्थिक सशक्तीकरण के समर्थक के रूप में भारत की व्यापार नीतियों को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं। पंकज चौधरी, सात बार के सांसद, वित्तीय प्रशासन और सामाजिक कल्याण में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी और पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल अपने शानदार अभिनय प्रतिभा और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें