फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: वित्त, डिजिटल इंडिया और बैंकिंग इनोवेशन की रहेगी गूंज; चुनौती और अवसरों पर भी होगा विमर्श

Fri, 03 Oct 2025 07:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह कार्यक्रम न सिर्फ उद्यमिता को नई दिशा देने का मंच बनेगा, बल्कि इसमें छोटे उद्योगों की चुनौतियों और अवसरों पर भी गंभीर विमर्श होगा।
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के वक्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में 9 अक्तूबर को आयोजित होने जा रहे एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं पुरस्कार समारोह में एक ओर जहां केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी इस आयोजन को गरिमा प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर देश के कॉरपोरेट, फाइनेंस और एमएसएमई क्षेत्र के विशेषज्ञ मंच से अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम न सिर्फ उद्यमिता को नई दिशा देने का मंच बनेगा, बल्कि इसमें छोटे उद्योगों की चुनौतियों और अवसरों पर भी गंभीर विमर्श होगा।

विज्ञापन


इस आयोजन की दूसरी कड़ी में मंच पर जिन प्रमुख वक्ताओं की उपस्थिति दर्ज होगी, वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्थापित नाम हैं। इनमें मास्टरकार्ड इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य, गोदरेज कैपिटल के एमडी व सीईओ मनीष शाह और आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक थम्पी कोशी जैसे दिग्गज शामिल हैं। ब्यूरो

क्यूआर कोड स्कैन कर कॉन्क्लेव में लें भाग
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत में वक्ता कौन होंगे शीर्षक से एक विशेष समाचार शृंखला शुरू की है, जो इस आयोजन के प्रमुख वक्ताओं का परिचय देगी। एमएसएमई क्षेत्र की कंपनियां और डेलीगेट्स इस कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह आयोजन एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें