फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वन के लिए एमआर के छात्र जापान रवाना

Sun, 04 Sep 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र जापान में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनिवर्सिटी की टीम कूल रनिंग 6 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाली फॉर्मूला वन रेसिंग कार के साथ स्टूडेंट्स फॉर्मूला जापान (एसएफजे) में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


देश से दो अलग अलग श्रेणियों में इवेंट में शामिल होने जा रही टीम में से एक टीम मानव रचना की है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में टीम को रवाना किया गया।

इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा व डॉ. संजय श्रीवास्तव भीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि टीम रेसिंग कार मानव रचना इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (एमआरआईआईसी) के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक चौहान की देखरेख में तैयार की गई है।

कार्यक्रम में डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि टीम ने जो फॉर्मूला वन रेसिंग कार तैयार की है, वह उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करती है। कूल रनिंग टीम के कैप्टन अंकुश सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कार की लागत से लेकर, डिजाइन, लॉजिक आदि की रिपोर्ट जमा की गई। इसके आधार पर चयन हुआ।

खूबियों से है भरपूर
कूल रनिंग टीम के डिजाइनर देवांशु व वाइस कैप्टन लक्ष्य ने बताया कि कार खूबियों से भरपूर है। यह 210 किलो की लाइट वेट कार है। इसमें टाटा नैनो के कार इंजन को 624 सीसी से 602.8 सीसी करके प्रयोग किया गया है।

कार में खराबी को उसी समय ठीक करने की सुविधा है। यह सिंगल बॉडी के साथ तैयार की गई है। सेफ्टी का इसमें खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए अलग होने वाली बैट्री व फ्यूल टैंक लगया गया है, ताकि किसी दुर्घटना के समय तुरंत एक्शन लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें