दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के चुनाव में नाम वापस लेने के बाद अब 17 उम्मीदवारों के बीच जंग होगी। नाम वापस लिए जाने के बाद 91 में से केवल 17 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे हैं।
सबसे अधिक 7 उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर के लिए चुनाव लड़ेंगे। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर 4 व सचिव व सह सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
एबीवीपी, एनएसयूआई व आइसा के चारों पदों पर उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि इनसो के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। एसएफआई का सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि दो अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी निर्दलीय खड़े हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डीएस रावत के मुताबिक, नाम वापस लेने के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी करने के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। अध्यक्ष पद पर अंतिम चरण में 7 उम्मीदवार हैं।
इस पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। जबकि, छह उम्मीदवारों का नाम दो से अधिक बार होने के कारण हटाया गया। एक उम्मीदवार के नामांकन को तकनीकी खामी के कारण रद्द किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था, जबकि नाम वापस लेने के बाद केवल 4 उम्मीदवार मैदान में रह गए। जहां 13 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया, वहीं दो नामांकन दो से अधिक पदों के लिए होने के कारण हटाए गए।
सचिव पद के लिए 24 नामांकन हुए थे। इसमें 14 ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं, 6 नामांकन दो से अधिक पदों पर होने के कारण व एक नामांकन रद्द किए जाने के कारण अब केवल फाइनल सूची में 3 उम्मीदवार ही रह गए हैं।
सह सचिव पद पर 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे, लेकिन अब 8 उम्मीदवार किस्मत अजमाएंगे। 12 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लिए गए, 4 दो से अधिक पदों के लिए आवेदन के कारण हटे, वहीं दो नामांकन को रद्द किया गया।
प्रशासन की सख्ती का दिखा असर
एनजीटी के आदेशों का असर कहें या प्रशासन की सख्ती। इस बार डूसू चुनाव में पैनल घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवारों से लेकर छात्र संगठनों ने पोस्टर बैनर व पर्चियों का इस्तेमाल कम किया।
नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डीएस रावत ने उम्मीदवारों की आचार संहिता को लेकर क्लास ली थी। उन्हें बता दिया गया था कि आचार संहिता के उल्लंघन में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे में पैनल घोषित होने के बाद सड़कों पर पर्चियां व पंपलेट कम ही दिखाई दिए।
एबीवीपी का डूसू पैनल
अध्यक्ष अमित तंवर
उपाध्यक्ष प्रियंका छाबड़ी
सचिव अंकित सिंह सांगवान
सहसचिव विशाल यादव
एनएसयूआई का डूसू पैनल:
अध्यक्ष निखिल यादव
उपाध्यक्ष अर्जुन चपराना
सचिव विनीता ढाका
सहसचिव मोहित गिरड़
आइसा का डूसू पैनल
अध्यक्ष कवलप्रीत कौर
उपाध्यक्ष अमृता क्वीन
सचिव अमीश अंजुल वर्मा
सहसचिव अंकिता निर्मल
इनसो का डूसू पैनल
अध्यक्ष दीपिका मलिक
उपाध्यक्ष मोनिका चौधरी