फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Case: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ी, कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

Mon, 11 Dec 2023 03:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार दोपहर दो बजे सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में फंसे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें सोमवार को पेश किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। संजय सिंह को एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना करना पड़ रहा है। वहींं अब सिंह की जमानत याचिका पर 12 दिसंबर मंगलवार दोपहर दो बजे सुनवाई होगी। 
 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को संसद की विशेषाधिकारी मामलों के उल्लंघन की समिति के सामने पेश होने की इजाजत दे दी है। उन्होंने पांच अक्तूबर को समिति के सामने पेश होना था। लेकिन उससे पहले ही उन्हें चार अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उन्हें अपने साथियों, समर्थकों और मीडिया से मिलने की इजाजत नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें