फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Security Breach: सांसद राघव चड्ढा बोले- संसद में हुई सुरक्षा चूक का सदन में जवाब दें गृहमंत्री

Fri, 15 Dec 2023 08:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सांसद राघव चड्ढा ने आगे कि सदन को भरोसे में लिया जाए और उस पर एक चर्चा हो यही हमारी मांग है , यह दलगत राजनीति की बात नहीं, सरकार को यह मांग स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद से विपक्षी दलों के नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार से जवाब मांगना राजनीति करना नहीं है, अगर सरकार से जवाब नहीं मांगेंगे तो किस से मांगेंगे। क्या सुरक्षा में चूक पर विपक्ष की चर्चा की मांग नाजायज है? अगर संसद सुरक्षित नहीं, तो क्या देश सुरक्षित है? यह बड़ा सवाल खड़ा होता है।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने आगे कहा कि सदन को भरोसे में लिया जाए और उस पर एक चर्चा हो यही हमारी मांग है , यह दलगत राजनीति की बात नहीं, सरकार को यह मांग स्वीकार करनी चाहिए। अगर कोई भाजपा के एमपी के हस्ताक्षर पर विजिटर गैलरी में आकर ऐसा कर सकता है तो ये सोचने वाली बात है कि कल को कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें