फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने सम-विषम योजना को बकवास बताया

Sat, 16 Apr 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सम विषम फॉर्मूला के दूसरे दिन सांसद पप्पू यादव ने इस पूरी योजना को बकवास बताते हुए नियम को तोड़ने की घोषणा की। मीडिया के सामने कहा कि केजरीवाल ये सब करके सिर्फ अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास विषम नंबर की कार है, जिसके चलते उनके पास कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, पप्पू यादव को एयरपोर्ट जाना था। इस योजना के कारण व अपने निजी वाहन से वहां नहीं जा सकते थे क्योकि शनिवार को सम नंबर वाले वाहनों का दिन था। पप्पू यादव ने कहा कि वह नियम तोड़कर इसका विरोध जताएंगे।

वह अपने विषम नंबर वाले इनोवा कार से बाहर तो आए लेकिन थोड़ी दूर पहुंचकर कस्तूरबा गांधी मार्ग पर खड़ी एक रेडियो टैक्सी में बैठकर निकल गए। अपने दावों के उलट वह अपने निजी कार से नहीं गए। इस पर जब उनसे सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वह वहां से निकल गए।
विज्ञापन

  साइकिल से गए डिप्टी सीएम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विषम नंबर की कार होने के कारण शनिवार को साइकिल से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले फेज में भी एक दिन साइकिल चलाई थी। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह भी साइकिल चलाएं। उन्होंने विजय गोयल के बयान की आलोचना करते हुए इस पूरे योजना को विफल करने की साजिश रचने का आरोप बीजेपी पर लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें