वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार एक प्रतिभावान खिलाड़ी से दिल्ली में निवास करने की पहचान पूछ रही है। उन्होंने कहा कि दिव्या काकरान दिल्ली की बेटी है। इस कारण अरविंद केजरीवाल अपनी गलती को सुधारते हुए माफी मांगे और दिव्या के घर खुद आकर उसका हक उसे प्रदान करें। उन्होंने कहा ऐसे खिलाड़ी किसी राज्य को सौभाग्य से मिलते हैं, जो देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते हैं।
सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'सेना से भी सबूत... खिलाड़ी से भी सबूत...। शर्मनाक है आप (आम आदमी पार्टी) का रवैया। आज अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस पर बहन दिव्या काकरान से राखी भी बंधवायी और 5 लाख की राशि इनाम में दी। आने वाले समय में कलाकारों का सांस्कृतिक प्रोग्राम कर जो पैसा एकत्रित होगा उसे बहन को देंगे'।