फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल से ताज मानसिंह में रह रहे दादी बलसारा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट मिनरल वाटर कंपनी के संस्थापक व करोड़पति कारोबारी दादी बलसारा (81) की बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन


वह करीब 31 वर्ष से ताज मानसिंह होटल में रह रहे थे। बलसारा दिल के मरीज थे और उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी।

उनके परिवार में सिर्फ भाई एसपी बलसारा हैं जो जमशेदपुर में कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। वह देर रात दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन

ताज मानस‌िंह के कमरा नं. 901 में रहते थे बलसारा

दादी बलसारा की मौत की खबर पर होटल पहुंची पुलिस के अनुसार, बलसारा होटल की नौवीं मंजिल पर कमरा नंबर 901 में रह रहे थे। उन्होंने हिमालयन वाटर कंपनी की स्थापना की थी और 1990 के दशक में इसे टाटा को बेच दिया था। एग्रीमेंट के तहत वह ताज मानसिंह होटल में ही रह रहे थे।

उन्होंने देखभाल के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के केयरटेकर कुलदीप को रखा हुआ था। वह हमेशा साथ रहता था। कुलदीप ने बताया कि बुधवार को रात करीब आठ बजे उन्होंने जूस व हल्का खाना लिया था। रात करीब ढाई बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि बलसारा अचेत हैं। उसने फौरन यह जानकारी होटल स्टाफ को दी, जिसके बाद उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलदीप ने कहा कि वह एक महीने से वह कमरे से बाहर भी नहीं निकले थे। सिर्फ 11 जून को उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला स्वाभाविक मौत का लग रहा है। हालांकि उनके कमरे को सील कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें