फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और चार बच्चों सहित कुएं से निकले पांच शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह क्षेत्र के गांव टांई की रहने वाली एक महिला व उसके चार बच्चों के शव शुक्रवार को गांव के बाहर एक कुएं में मिले हैं। बच्चों के साथ महिला कुएं में कैसे गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को कुएं में महिला और बच्चों के शव मिलने की सूचना मिलने पर नूंह पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टांई के बरकत की पत्नी अरसीदा (29), उसके बच्चे आसिफा (9), ओवेस (7), रियाज (5) तथा नफीस (3) के शव कुएं से निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

घटना की सूचना मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मृतका के पिता के गांव झांड़ा, हथीन, जिला पलवल भिजवाई है। वहां से पिता पक्ष के लोग नूंह आ गए हैं। दोनों पक्ष नूंह पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चे की बच गई जान

डीएसपी मुख्यालय आशीष चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वारदात हुई है। मगर दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

शव नूंह अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए गए हैं। देर शाम तक इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस परिवार के एक बच्चे की जान इस वजह से बच गई, क्योंकि वह स्कूल गया हुआ था।

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह पता लग सकेगा कि घटना का कारण क्या रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें