महिला दिवस के अगले दिन सोमवार को दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया है।
गंभीर हालत में ओखला ईएसआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां से देर रात महिला सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। नाजुक हालत में महिला का इलाज सफदरजंग अस्पताल में खबर लिखे जाने तक चल रहा था।
मामले की पुष्टि इलाके डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने की है। पुलिसिया जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर में रहने वाली राधा की तीन बेटियां थीं। लेकिन करीब तीस वर्षीय राधा देवी का कोई बेटा नहीं था।