फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को फंसाने के लिए माता-पिता ने रच डाली ऐसी घिनौनी साजिश, जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Fri, 02 Aug 2019 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्याना दुष्कर्म केस निकला फर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार तड़के तीन सशस्त्र बदमाश एक घर में घुस गए। वहां आरोपियों ने गृहस्वामी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप था कि लूटपाट के बाद दो बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गृहस्वामी ने अपनी पुत्री समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन इस मामले की जांच के बाद पुलिस को जो बात पता चली वह इतनी हैरान करने वाली है कि एक बार को पुलिस भी सन्न रह गई।

दरअसल पुलिस की जांच में स्याना गैंगरेप की घटना फर्जी निकली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि माता-पिता ने अपनी बेटी को फंसाने के लिए ये साजिश रची थी। गौरतलब है कि लड़की ने गैर बिरादरी के युवक के साथ भागकर शादी की थी जिसे लेकर उसके माता-पिता नाराज थे। पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी पिता मनोज और मां को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

31 जुलाई को स्याना कोतवाली में मनोज ने तीन बदमाशों और अपनी पुत्री के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट और पत्नी से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि बीते बुधवार तड़के वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ही मौजूद था।

सुबह करीब तीन-चार बजे तीन अज्ञात बदमाश हथियारों के बल पर उसके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर चारपाई पर रस्सी से बांध दिया। साथ ही दो आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर हमला किया और हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी घर से दो मोबाइल फोन व इनवर्टर-बैट्री चोरी कर अपने साथ ले गए। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना में अपनी पुत्री पर शक जाहिर करते हुए उसको नामजद किया है। साथ ही तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें