फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद होने से भारत में फंसी मां-बेटियां, 11 साल बाद आई थी पाक से

Mon, 12 Aug 2019 05:45 AM IST
Vikas Kumar अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजराना अपनी दो बेटियों अरिस्बा और अलिशा के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान से 11 साल बाद अपने मायके लौटी महिला दिल्ली-लाहौर बस सेवा और समझौता एक्सप्रेस बंद होने के कारण अपनी दो बेटियों के साथ भारत में फंस गई हैं। दिल्ली-लाहौर बस सेवा से मां बेटियां पिछले महीने दिल्ली पहुंची थीं और उसके बाद उत्तर-प्रदेश के सिकंदराबाद पहुंचीं। हालांकि उनका वीजा अभी एक महीने तक वैध है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने के कारण महिला और उनकी बेटियां बेहद डरीं हुई हैं। उन्हें यह चिंता सता रही है कि अब वे अपने घर पाकिस्तान वापस कैसे लौटेंगीं। इनके अलावा और भी पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में फंसे होने की खबर है।

विज्ञापन


43 वर्षीय महिला नजराना अपनी दो बेटियों अरिस्बा (19) और अलिशा (16) के साथ 29 जुलाई को दिल्ली-लाहौर बस सेवा से दिल्ली के अंबेडकर टर्मिनल पहुंची थीं। वह उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जिला के तहत बाबूगढ़ क्षेत्र की बेटी है और 26 साल पहले उनकी शादी पाकिस्तान के कराची में हुई थी। नजराना ने बताया कि वह 11 साल पहले अपने भाई-बहनों की शादी में भारत आयी थी, लेकिन उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव की स्थिति को देखते हुए वह भारत नहीं आयी थी।

ये भी पढ़ेंः 200 महिला व पुरुष बाइकर्स ने रैली निकालकर मनाया आजादी का जश्न, तस्वीरों में देखिए देशप्रेम की झलकी
विज्ञापन


अब उनकी फुफिया सास की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तो वह उन्हें देखने के लिए अपनी दोनों बेटियों के साथ भारत आयी थी। उन्होंने बताया कि भारत आने के लिए उनके पति का भी वीजा हुआ था, लेकिन बेटे का वीजा ना होने के कारण उनके पति भी बेटे के साथ पाकिस्तान में ही रुक गए थे। उनका वीजा 10 सितंबर तक भारत में रहने के लिए वैध है। वह यहां पर करीब एक महीने रहने के इरादे से आयी थी, लेकिन रविवार को उन्हें दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद होने के बारे में जानकारी मिली तो वह बेहद परेशान हो गई है।

Trending Videos

अलिशा का वीजा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनका मायका बाबूगढ़ में है, लेकिन उन्हें बुलंदशहर का वीजा मिला है, इसलिए वह सिकंदराबाद में अपनी फुफिया सास के घर पर ही रह रही हैं। उनके खुद का परिवार उनसे वहीं मिलने आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-लाहौर के बीच बस बंद करने से पहले उन्हें सूचित करना चाहिए था, ताकि वह अपने घर पहुंच पाती, लेकिन अब उन्हें यही चिंता सता रही है कि वह अपनी बेटियों के साथ कैसे अपने घर लौटेगी।

नजराना का वीजा - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में उन्होंने बुलंदशहर में पुलिस को भी सूचित कर दिया है कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा और समझौता एक्सप्रेस बंद होने से वह यहां फंस गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से आए हुए अन्य यात्री भी फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को भेजा ईमेल
विज्ञापन

अलिशबा का वीजा - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस संबंध में डीटीसी के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा को पाकिस्तान की ओर से बंद किया गया है, डीटीसी की तरफ से नहीं। इसलिए भारत में फंसे हुए यात्रियों की मदद सरकार ही कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें