फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी के उपप्रबंधक को छह महीने की कैद

Wed, 21 May 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने एक होटल को मिलावटी क्रीम सप्लाई करने के मामले में दोषी ठहराते हुए मदर डेयरी के उप प्रबंधक को छह माह की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


होटल को वर्ष 2006 में मिलावटी क्रीम सप्लाई की गई थी। पटियाला हाउस के एसीएमएम गौरव राव ने दोषी डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक को छह माह कैद के अलावा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने गुजरात कॉरपोरेशन मिल्क मार्र्केटिंग फेडरेशन को भी मामले में दोषी ठहराते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फेडरेशन ने मिलावटी उत्पाद डीलरों को सप्लाई किए, जिसके जरिए यह क्रीम होटल तक पहुंची।
विज्ञापन


पीएफए के मुताबिक डॉ. प्रमाणिक ही मदर डेयरी में रोजमर्रा का कारोबार देखते थे। वहीं से यह मिलावटी उत्पाद गुजरात फेडरेशन तक पहुंचे थे। फेडरेशन ने यह उत्पाद आगे डीलर को बेचे थे, जहां से यह होटल पहुंच गए।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक फूड इंस्पेक्टर ने तीन जून 2006 को कनॉट प्लेस स्थित होटल में छापा मारा था। छापे के दौरान इंस्पेक्टर ने कम वसा युक्त क्रीम के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान इन सैंपल में मिलावट पाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें