फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर से 1.75 करोड़ की लूट का खुलासा

Wed, 21 May 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में 14 मई को मुंबई के ज्वेलर व उसके दोस्त से 1.75 करोड़ की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनकी पहचान हरचरन सिंह (22), हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी उर्फ लंदन (21), सतेंद्र पाल सिंह उर्फ प्रिंस उर्फ फ्रॉडी (24), रविंद्र उर्फ बबलू (24), अशोक कुमार (40) और माल के रिसीवर तरुण अधिकारी (29) के रूप में हुई है।

सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। इंटीरियर डिजाइनर हरचरन सिंह गैंग का सरगना है और उसके पिता डीयू के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने 14 मई को लिबर्टी सिनेमा के पास बालकेश्वर रोड, मुंबई निवासी सतीश कुमार व उसके दोस्त आनंद से पौने दो करोड़ रुपये की डायमंड ज्वेलरी लूट ली थी।
विज्ञापन


लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन में जुट गई। 18 मई को सूचना मिली कि वारदात में शामिल गैंग के सदस्य करोलबाग इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें लूट के 20 लाख रुपये के जेवरात के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि गैंग ने 20 अप्रैल को मौर्या एन्क्लेव इलाके में भी एक ज्वेलर से 25 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे। गैंग सरगना हरचरन ने बताया कि उसकी पहचान करोलबाग स्थित बैंक स्ट्रीट में काम करने वाले कारीगर दिलीप और दो सुनार अशोक और तरुण से हुई।

तीनों ही गैंग को ज्वेलर्स की मूवमेंट की सूचना देते थे। गैंग सिर्फ ज्वेलर्स को निशाना बनाते थे। लूटे गए माल को ठिकाने लगाने में तरुण और अशोक मदद करते थे। पुलिस के मुताबिक हरचरन को पहले भी वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, पीड़ित ज्वेलर सतीश ने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई की उसका लूटा गया बाकी माल भी उस तक जल्द पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें