फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंच मां ने कहा, बेटे की बात उसकी गर्लफ्रेंड से करा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना थाना पुलिस के पास शनिवार दोपहर बेटे के डिप्रेशन में जाने से परेशान एक महिला मदद मांगने पहुंची। महिला ने पुलिस से उसकी गर्लफ्रेंड से बातचीत कराने और बेटे को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीटा निवासी महिला का कहना है कि पांच महीनों से बेटा किसी लड़की से मोबाइल पर बात कर रहा है। लड़की नॉलेज पार्क स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्रा है।

लड़की की किसी बात से बेटा डिप्रेशन में आ गया है। चार-पांच दिन से वह गुमसुम है। खाना-पीना भी छोड़ रखा है। वह केवल लड़की से बात करने की जिद कर रहा है।
विज्ञापन

लड़की तक पहुंचाया जाए बेटे का संदेश

परिजनों को डर है कि बेटा डिप्रेशन में आकर कोई गलत कदम या सुइसाइड न कर ले। महिला ने कासना पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे के मोबाइल की सीडीआर निकालकर उस लड़की तक पहुंचा जाए।

थाना कासना प्रभारी अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। परेशान महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। छात्र-छात्राओं से मिलकर काउंसलिंग करने का प्रयास किया जाएगा। कहीं लड़का या लड़की कोई गलत कदम न उठा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें