फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से खेल तमाशा करवा रही थी मां, केस दर्ज

Wed, 30 Aug 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नाबालिग बेटियों को शहर की गलियों में घूम घूम कर खेल तमाशा दिखाने को मजबूर करने वाली महिला के खिलाफ चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य सुमन देवी ने बताया कि उनकी संस्था बच्चों से मजदूरी करवाने वालों पर नजर रखती है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली नीलम पुल के पास स्थित बस्ती में रहने वाली महिला शहर की गलियों में घूम घूम कर दो नाबालिग बेटियों से तमाशा और करतब करवा धन इकट्ठा करती है। जाखिम भरे करतब दिखाने से लड़कियों की जान को खतरा बना रहता है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि महिला के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें