फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 24 X 7 सेवा

Wed, 29 Jan 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 10 के मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का चार्ज जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो कि अस्पताल के रखरखाव की निगरानी करेगी।

जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल का शिलान्यास छह अप्रैल 2002 को किया गया था। अस्पताल पर करीब साढ़े 17 करोड़ रूपये की राशि खर्च हुई है। इस अस्पताल का उद्घाटन 2012 को कर दिया गया था, लेकिन कार्य अधूरे होने की वजह से हुडा ने इसका चार्ज नहीं दिया था।

अब यह अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। ऐसे में हुडा ने इसका चार्ज स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिश्नोई ने अस्पताल के रखरखाव की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस कमेटी में मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डा. जयभगवान जाटान, डा. धर्म सिंह और डा. शुभा बंसल शामिल हैं। डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि अस्पताल में अब केवल छोटी मोटी कमियां रह गई है। हुडा के संबंधित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि तीन माह के भीतर तमाम कमियों को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रसव वार्ड में आने लगी मरीज
डा. जाटान ने बताया कि मदर एंड चाइल्ड केयर में हाल ही में 24 घंटे सातों दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें गायनी के मरीजों ने आना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां पर आपातकालीन सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें