फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एप से मेट्रो टिकट लेना हुआ आसान, चार लाख से ज्यादा यात्री कर चुके हैं DMRC ट्रैवल एप को डाउनलोड

Fri, 11 Aug 2023 03:22 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

यात्री एप के जरिए क्यूआर टिकट लेना पसंद कर रहे हैं। जून माह में इस एप को शुरू किया गया था। जिसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का ट्रैवल एप यात्रा को आसान बना रहा है। इससे रोजाना लाखों यात्रियों को सुविधा हो रही है। इस एप को अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। जिससे यात्रियों की टिकट लेने के लिए लगने वाली कतारों में कमी देखने को मिल रही है। यात्री एप के जरिए क्यूआर टिकट लेना पसंद कर रहे हैं। जून माह में इस एप को शुरू किया गया था। जिसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

विज्ञापन

इसके साथ ही मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। अब तक यात्रियों को टोकन लेन या मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता था। इसमें काफी समय भी जाया हो जाता था। यह एप यात्रियों का यात्रा का समय भी बचा रहा है।


एप में मिल रही है यात्रा की जानकारी

डीएमआरसी ट्रैवल एप के जरिए आसानी से टिकट का भुगतान कर सकते हैं। यहां पेमेंट के लिए यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे कई विकल्प हैं। भुगतान विकल्प का चयन करके पेमेंट करके मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। इस एप में फेयर कैलकुलेटर, स्टेशन इन्फॉर्मेशन, ट्रेवल प्लानर और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसे फीचर्स भी हैं। यात्री इस ऐप की मदद से आसानी से अपने रूट के बारे में और इंटरचेंज स्टेशंस के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी व आईआईआईटी-दिल्ली ने मिलाया हाथ

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-डी) के साथ हाथ मिलाया है।  सेंटर फॉर सस्टेनेबल मोबिलिटी के माध्यम से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत आईआईआईटी दिल्ली ने डीएमआरसी के सहयोग से ट्रांजिट डेटा जैसे स्टेशन विवरण, किराया और शेड्यूल को दिल्ली के ओटीडी प्लेटफॉर्म (https://otd.delhi. gov.in/) पर जनरल ट्रांजिट फीड स्पेसिफिकेशन (जीटीएफएस) प्रारूप में प्रकाशित करना शुरू कर दिया है।

इससे ट्रांजिट अनुभव में सुधार होगा और यात्रियों के बीच सूचना का प्रसार होगा। मेट्रो प्रणाली के भीतर अधिक सहज और बेहतर यात्रा अनुभव तैयार करने में मदद मिलेगी। इसमें ट्रांजिट डेटा प्राप्त करके, एप्लिकेशन और सेवाएं विकसित की जा सकती हैं। जो यात्रियों को मोबाइल एप, वेबसाइट व ट्रांजिट स्टॉप और स्टेशनों पर डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से विभिन्न तरीकों से जानकारियां उपलब्ध कराती हैं। डीएमआरसी व आईआईआईटी के अफसरों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और डायनामिक विज्ञापन डिस्प्ले का शुभारंभ किया गया। 

ओपन ट्रांजिट डेटा (ओटीडी) 
ओपन ट्रांजिट डेटा (ओटीडी) से अभिप्राय सार्वजनिक रूप से सुलभ परिवहन सूचनाएं जैसे यात्रा शेड्यूल और मार्ग आदि से है। जो एक मानकीकृत प्रारूप में होता है। इसकी ओपन नेस डेवलपर्स और शोधकर्ताओं को ऐसे एप और सेवाएं तैयार करने में सक्षम बनाता है जिससे परिवहन दक्षता बढ़ती हैं।

डायनमिक विज्ञापन स्क्रीन 
इस पहल के अंतर्गत द्वारका स्टेशन (ब्लू और ग्रे लाइन का इंटरचेंज) की गैलरी पर डायनमिक विज्ञापन स्क्रीन लगाई गई हैं। मार्केटिंग एजेंसियां इस उद्देश्य के तहत विकसित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। वेबसाइट पर विभिन्न समय अवधियों के लिए विज्ञापन दरों के साथ स्पेस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें