फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5800 से अधिक बसों ने दी राहत, मंत्री ने बस में बैठकर कटवाया चालान

Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑड-इवन फिर से - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजधानी में पहले की तर्ज पर दूसरे सम-विषम फॉर्मूले के पहले दिन भी लाल, हरी, नारंगी और पर्यावरण बस सेवा यात्रियों के बगैर ही सड़कों पर खाली चलती दिखीं। राजधानी समेत एनसीआर में करीब 58 सौ से अधिक बसों ने यात्रियों को सुविधा दी। पर्यावरण बस सेवा के लिए छह सौ बसों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर परमिट मिला था, लेकिन पहले दिन 519 बसें डिपो पहुंचीं।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने बाहरी दिल्ली में 16 रूट पर हर बीस मिनट में शटल और मेट्रो के छह रूट पर अतिरिक्त मिनी बसें चलाईं। परिवहन मंत्री ने डीटीसी सेंट्रलाइज्ड हेल्पलाइन पर चार ब्रेकडाउन बसों की सूचना दी, जिसके बाद आधे घंटे के अंदर टीम ने खराब बस को सड़क से हटाया।

दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खामी आते ही परिवहन मंत्री गोपाल राय ने डीटीसी को कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन के बीच हर दस मिनट में बस चलाने का निर्देश दिया। हालांकि बसों की संख्या यात्रियों के आधार पर कम थी। परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो की दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली रेड लाइन पर कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन में ओएचई टूटने की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने ईवन नंबर की कार का कटवाया चालान

ऑड-इवन फिर से - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजधानी की सड़कों का जायजा लेने के लिए परिवहन मंत्री गोपाल राय ने डीटीसी बस में बैठकर प्रगति मैदान, इंडिया गेट, सीपी, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट से राजघाट तक सफर किया।

परिवहन मंत्री ने बस में बैठे हुए सड़क पर ईवन नंबर की कार देखी तो इंफोर्समेंट दस्ते को फोन करके उसका चालान कटवाया। मंत्री का कहना था कि चार स्थानों पर ब्रेकडाउन की सूचना फोन पर मिली और डीटीसी की टीम ने 15 मिनट से आधे घंटे के बीच बस को सड़क से हटा दिया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी ही नहीं एनसीआर के लोग भी सम-विषम फॉर्मूले को पसंद कर रहे हैं, इसलिए सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम है।
विज्ञापन

50 यात्रियों ने फ्री बाइक पूल की

ऑड-इवन फिर से - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
सम-विषम के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए बाइक राइड कंपनी रेपिडो ने फ्री बाइक पूल की सुविधा शुरू की। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर रेपिडो के फाउंडर अरविंद संका ने इसकी शुरुआत की। फ्री बाइक पूल की सुविधा हौजखास, मालवीय नगर व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी।

यात्रियों को स्टेशन से ऑफिस तक छोड़ा जाएगा। बाइकर्स ही यात्री को हेलमेट उपलब्ध करवाएंगे। पहले ही दिन 50 यात्रियों ने सुविधा का लाभ भी उठाया। फ्री बाइक पूल के  लिए यात्रियों को गूगल स्टोर से रेपिडो के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसी ऐप पर यात्री फ्री बाइक राइड बुक करवा सकता है। दूसरी ओर, स्कूटी कंपनियों ने भी मेट्रो स्टेशन  तक पहुंचाने के लिए सेवा दी। साथ ही स्कूटी के साथ पर्यावरण बचाने की रैली भी निकाली गई।

सम-विषम के बीच ‘सी योर लंग’ कैंपेन भी दिल्ली में शुरू हो गई। साइकिल में घूमकर युवा शुक्रवार को ग्रीन टी शर्ट पहने दिल्लीवासियों को प्रदूषण के नुकसान के लिए जागरूक करते दिखे। क्लीन एयर इंडिया मूवमेंट की ओर से कार्यक्रम का 15 दिन तक आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को फेफड़ों की जांच के लिए जागरूक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें