फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला विवाद में 18 से ज्यादा पुलिसवाले घायल

Wed, 02 Apr 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने जोर बाग स्थित करबला में रविवार रात व सोमवार को हुए पथराव व तोड़फोड़ करने के मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंजुमन ए हैदरी व शिया समुदाय के दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपी लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने, पुलिस पर पथराव करने और सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराएं लगाई गई हैं।

पढ़ें: छात्रों के दो गुटों के भिड़ेने के बाद भड़का सांप्रदायिक तनाव

मंगलवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि दोनों एफआईआर में कुछ लोगों को नामजद किया गया है, हालांकि सीनियर अफसर आरोपी नामजद करने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार रात को दस पुलिसकर्मी और सोमवार को आठ कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा कुछ प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए थे। 18 पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच हुई है।
विज्ञापन


देखें: लोनी में भड़के सांप्रदायिक तनाव की तस्वीरें

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार ज्यादातर पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार केबाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करबला में हर मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई थी।

पहचान लिए वीडियोग्राफी की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें