फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः फार्म हाउस में हो रही शादी में थे 150 से ज्यादा लोग, मामला दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
शादी....
विज्ञापन

कापसहेड़ा थाना इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार रात को हो रही शादी में 150 से ज्यादा लोग पहुंच गए। पटाखे मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि फार्म हाउस में करीब 150 से 200 लोग हैं और सामाजिक दूरी का पालन बिल्कुल नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


कापसहेड़ा थाना पुलिस ने दुल्हन के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शादियों का सीजन आ गया है। ऐसे में शादी समारोह में पुलिस नजर रख रही है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 23 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि बिजवासन रोड पर स्थित जी-1, पुष्पांजलि (छावड़ा फार्म हाउस) में पटाखे चल रहे हैं। साथ में डीजे भी काफी जोर से बजाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एमरजेंसी ड्यूटी अफसर एसआई विक्रांत अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई विक्रांत मौके पर पहुंचे और देखा कि फार्म हाउस के लॉन में शादी हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि चेक करने पर पता लगा कि न तो लाडस्पीकर बज रहा था और न ही पटाखे चलाए जा रहे थे। लॉन में करीब 150 से 200 लोग थे, जबकि दिल्ली सरकार कोविड दिशानिर्देशों के तहत शादी समारोह में 50 लोग ही एकत्रित हो सकते हैं।

पूछताछ करने पर पता लगा कि बुध विहार, दिल्ली निवासी अनिल(41) की भतीजी की शादी हो रही थी। शादी में आए लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे और न ही मास्क लगा रखा था। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दुल्हन के चाचा अनिल के खिलाफ सरकारी दिशानिर्देशों को उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा से भी पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष की तरफ से ज्यादा लोग आए थे। फार्म हाउस अनिल ने ही बुक करवाया था। इस कारण अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें