फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट 2.0: कोविड की टेस्टिंग बढ़ते ही रिपोर्ट आने में होने लगी देरी, तीन दिन तक करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 13 Apr 2021 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के हर जिले में 30 से 40 कोरोना टेस्ट सेंटर बनाये गये, रिकॉर्ड तोड़ टेस्ट कर रही दिल्ली सरकार,
  • सोमवार को दिल्ली सरकार ने किये 92,397 कोरोना टेस्ट  
  • कोविड निगेटिव रिपोर्ट न होने के कारण किसी की ट्रेन छूटी तो किसी को अस्पताल में नहीं मिल रहा दाखिला   
विज्ञापन
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना रोज एक नए रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को राजधानी में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मरीजों का पता चला। कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मरीजों का पता लगाने के लिए सरकार टेस्टिंग पर खूब जोर दे रही है। सोमवार को भी राजधानी में 92,397 कोरोना टेस्ट किये गये। लेकिन इस भारी टेस्टिंग के कारण इनकी जांच करने वाली लैब्स पर दबाव बढ़ गया है। इसका परिणाम हुआ है कि कोरोना की जो रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाती थी, अब उसके लिए लोगों को दो से तीन दिन तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कहां-कितने टेस्टिंग सेंटर

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार ने ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की रणनीति अपनाई है। इसके मद्देनजर दिल्ली के सभी जिलों में 30 से 40 कोरोना सैंपल लेने के लिए टेस्टिंग सेंटर बनाये गये हैं। सरकार के इन सेंटरों के आलावा प्राइवेट अस्पताल अपने स्तर पर भी टेस्टिंग कर रहे हैं। इस प्रकार किसी भी व्यक्ति को कोरोना होने की आशंका होने पर उसका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

रेल यात्रा से लेकर हवाई यात्रा करने के लिए भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया गया है। कुंभ मेले में जाने के लिए भी हरिद्वार जिला प्रशासन ने कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। इन सभी प्रतिबंधों का असर हुआ है कि राजधानी में भारी संख्या में कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं। लेकिन समय पर रिपोर्ट न मिल पाने के कारण लोगों को भारी असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कितने मिले पॉजिटिव

दिल्ली सरकार की जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को राजधानी में 92,397 कोरोना सैंपल लिए गये थे, जिनमें से 12.44 फीसदी लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। 11 अप्रैल को एक लाख 14 हजार 288 कोरोना टेस्ट किये गये जिनमें 9.43 फीसदी लोग पॉजिटिव मिले। इसी प्रकार 10 अप्रैल को 77,374 टेस्ट किये गये थे जिनमें 10.21 फीसदी लोगों को पॉजिटिव पाया गया था।
(कोरोना रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने की दर सरकार द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर साझा की गई है।)

कितनी लैब्स

राजधानी में भारी संख्या में टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन इन टेस्ट्स का परीक्षण करने वाली वाले लैब्स की संख्या बेहद सीमित है। राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल जैसे कुछ चुनिंदा अस्पतालों में ही कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देने की क्षमता वाली लैब्स हैं। सरकार ने डॉ. लाल पैथ लैब्स जैसी कुछ प्राइवेट लैब्स को भी कोरोना टेस्ट्स की रिपोर्ट देने के लिए अधिकृत कर रखा है। लेकिन भारी संख्या में टेस्ट आने के कारण यहां रिपोर्ट बनने में देरी हो रही है। कई मामलों में यह तीन से चार दिन दिन तक की देरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें