दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार दोपहर मूल रूप से गुजरात के राजकोट स्थित अलकापुरी निवासी हरीश मेहता (40) ने बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ 50 से अधिक वार कर पत्नी नीलू (32) की हत्या कर दी।
वारदात के दौरान लोग सड़क से गुजरते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत हरीश को रोकने की नहीं हुई। वह लोगों को बीच-बीच में चाकू दिखाकर धमका भी रहा था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। विजय विहार थाना पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के शक में उसने वारदात की।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि नीलू परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती थी और सफदरजंग अस्पताल में नौकरी करती थी। हरीश की नीलू से कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। यह नीलू की दूसरी शादी थी।