फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चिड़ियाघर में आइसोलेशन के लिए 12 से अधिक पिंजरे तैयार

Tue, 07 Apr 2020 08:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टाइगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए चिड़ियाघर में भी वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रबंध कर दिए गए हैं। इस कड़ी में प्रशासन ने 12 से अधिक आइसोलेशन केज की व्यवस्था की है। इसके साथ ही आइसोलेशन के लिए जगह को भी चिन्हित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक सुनीष बख्शी ने बताया कि प्रशासन के पास पहले से ही अधिक संख्या में पिंजरे हैं। ऐसे में कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हमने 12 से अधिक पिंजरों को आइसोलेशन के लिए तैयार रखा है। जिससे आपदा की स्थिति में हम वन्यजीवों को अलग रख सकेंगे। इसके साथ ही चिड़ियाघर में विभिन्न जगह पर आइसोलेशन के लिए जगह को चिन्हित किया गया है। 

शेर और बाघों के बाड़ों में सीसीटीवी से बढ़ी निगरानी
सुनील बख्शी ने बताया कि विशेषकर शेर और बाघों के बाड़ों में उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्याे बढ़ा दी गई है। जिससे कैट फैमिली के इन वन्यजीवों पर नजर रखी जा सके। 
विज्ञापन


बाड़ों के अंदर बाहर किया जा रहा है सैनिटाइजेशन
बख्शी ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए बाड़ों के अंदर बाहर भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिससे बाड़ों के अंदर संक्रमण न फैल सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें