फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: दिल्ली समेत देशभर में चांद दिखने के साथ शुरू हुआ रमजान का महीना, पहला रोजा कल, तरावीह शुरू

Mon, 11 Mar 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मकर्रम ने बताया कि साल के 12 महीनों में रमजान सबसे खास महीना है।पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। अन्य दिनों के मुकाबले एक नेकी पर सवाब (पुण्य) भी बहुत ज्यादा मिलता है।
विज्ञापन
चांद दिखने के साथ रमजान की शुरुआत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद दिखने के साथ ही सोमवार को मुकद्दस रमजान की शुरुआत हो गई। देश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को चांद देखा गया। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने चांद दिखने की तसदीक की। 30 दिन चलने वाले मुकद्दस रमजान को लेकर दिल्ली की तमाम मस्जिदों में सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। 

विज्ञापन

मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है। चांद देखने के बाद ही ईशा की नमाज (रात की नमाज) के बाद तरावीह (कुरान का पाठ) शुरू हो गई। जैसे ही रमजान का चांद दिखा लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर चांद की बधाई देना शुरू कर दिया। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मकर्रम ने बताया कि साल के 12 महीनों में रमजान सबसे खास महीना है।

पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। अन्य दिनों के मुकाबले एक नेकी पर सवाब (पुण्य) भी बहुत ज्यादा मिलता है। मौलाना ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा खुदा का जिक्र करें, जकात और अन्य दान दें। आम दिनों के मुकाबले लोगों से नर्म दिली से पेश आएं।
विज्ञापन

रोजा रखकर रोजेदार को उस व्यक्ति का एहसास होता है जो दो वक्त की रोटी भी नही जुटा पाता। रोजों के दौरान लोगों में इस तरह के लोगों का ख्याल रखने का जज्बा पैदा होगा। अल्लाह ने इसलिए सभी मुसलमानों पर रोजे फर्ज किए। मौलाना ने लोगों से अपील की है कि वह पूरे मुल्क के लिए अमन की दुआएं मांगे और शांति बनाएं रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें