यमुना चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार शाम 7 बजे जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.55 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से थोड़ा ऊपर है। खतरे के स्तर 205.33 मीटर से नीचे होने से बाढ़ का जोखिम कम है। हथनीकुंड बैराज से 74,012 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 32,650 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि ओखला बैराज से 40,216 क्यूसेक का डिस्चार्ज है। आज सुबह भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार रात 8 बजे तक जलस्तर 205.52 मीटर तक पहुंच सकता है। चेतावनी स्तर पार होने के बावजूद यमुना का जलस्तर शुक्रवार को पूरे दिन करीब स्थिर रहा। हथनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में करीब 48-50 घंटे लेता है।