फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से वकील परेशान

Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में बंदरो के आतंक से परेशान होकर वकीलों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रजीत मेहता से मुलाकात की और उनसे समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


वकीलों ने बताया कि जिला न्यायालय में बंदरों ने आए दिन वकीलों की सीट पर हमला करते हैं। करीब 24 वकीलों पर हमलाकर उन्हें घायल कर चुके हैं। वकील कंवर दलपत सिंह ने कहा कि बंदरों के आतंक से कोर्ट परिसर में बैठना बहुत मुश्किल हो गया है।

बंदर वकीलों की फाइलों को ले जाते हैं और उन्हें फाड़ कर फेंक देते हैं। जिससे कागजात फटने के बाद पैरवी करने में दिक्कत आती है। इस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि जिला उपायुक्त से बात करके इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने इस बाबत जिला उपायुक्त को पहले भी ज्ञापन दिया दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। जिला जज से मिलने वालों में ओपी यादव, सतवीर शर्मा, छैल मोहन गौतम, सतीश चौहान, प्रेम चन्द सैनी, पवन कौशिक, विजय यादव, कुलदीप जोशी, प्रवीन आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें