फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी वार्ड के स्कूल में बंदरों का हमला, छात्रा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा गांव के निगम प्राथमिक प्रतिभा विद्यालय में बुधवार को एक छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह विद्यालय एमसीडी उपमहापौर मोनिका पंत के वार्ड में स्थित है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल परिसर में पेड़ों की लंबे समय से छंटाई नहीं हुई है। पेड़ों की घनी शाखाओं में बंदर अक्सर छिपे रहते हैं। नगर निगम के उद्यान विभाग से इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं। हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। अभिभावकों का कहना है कि पेड़ों की समय पर छंटाई होती और बचाव के इंतजाम किए जाते तो घटना टाली जा सकती थी। घटना ने स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए स्कूल में पर्याप्त सुविधा नहीं थी। संभावित खतरे की जानकारी के बावजूद निगम प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें