फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के समर्थन में आए विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
-विशेषज्ञों ने बताया अनिवार्य रिपोर्टिंग से मजबूत होगा राष्ट्रीय कैंसर निगरानी तंत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के विचार के समर्थन में दिल्ली के कैंसर विशेषज्ञ आगे आए हैं। उनका मानना है कि कैंसर के मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग से देश में व्यापक और समयबद्ध राष्ट्रीय कैंसर निगरानी प्रणाली विकसित करने में मदद मिलेगी। अभी तक 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में से केवल 17 ने कैंसर को अधिसूचित घोषित किया है। दिल्ली अब भी इस सूची में शामिल नहीं है।
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि कैंसर को पूरे देश में अधिसूचित करना जरूरी है। इससे अधिक बोझ वाले क्षेत्रों व बदलते पैटर्न की पहचान, रोकथाम रणनीतियों को मजबूत करने व स्वास्थ्य संसाधनों के समान वितरण में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन कैंसर सोसायटी दिल्ली ब्रांच की चेयरपर्सन ज्योत्सना गोविल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अधिसूचना के लिए पूरे देश में समान परिभाषाएं, रिपोर्टिंग मानक और डेटा प्रोटोकॉल तय करने की जरूरत है। इससे आंकड़ों की तुलना और बेहतर उपयोग संभव होगा तथा नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें