फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी के इस शहर में चलती कार से उड़ने लगे रुपये, नाजरा देख लोगों को वेब सीरीज मनी हाइस्ट की आई याद

Sun, 26 Nov 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सभी गाड़ियों का 33-33 हजार रुपये का चालान किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
चलती कार से उड़ाए नोट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में शहर की व्यस्तम सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर चलती कार से पैसे उड़ाने के मामले में नोएडा की यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया है। सभी गाड़ियों का 33-33 हजार रुपये का चालान किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सेक्टर-37 से सिटी सेंटर की तरफ आते हुए गाड़ियों के काफिले से लोग पैसे उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


सात सेकेंड के एक वीडियो में तीन से चार गाड़ियों से नोट उड़ाए जा रहे हैं। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि काफिले में शामिल पांच वाहनों को सीज कर दिया गया है। इनको अलग-अलग जगह से बरामद किया गया है। इसके अलावा पांच अन्य गाड़ियों की पहचान हो गई है। इनकी भी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से केस दर्ज कराया जा रहा है। काफिले में कितनी गाड़ियां थी इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है कि काफिले में शामिल गाड़ियों से जो चीज उड़ाई जा रही है वह नोट है या फिर कागज। 
विज्ञापन

इसके नकली नोट होने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर 50 से अधिक लोगों ने साझा किया है और कई ने इस पर टिप्पणी भी की है। काफिले में शामिल गाड़ियों में सवार लोग एक बारात में जा रहे थे,तभी यह घटना हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें