फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस, संजय सिंह की जमानत याचिका पर 29 को सुनवाई

Mon, 08 Jan 2024 11:55 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। ईडी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सुनवाई के लिए 29 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। जमानत के लिए बीते दिनों उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशायल को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 नजवरी 2024 की तारीख तय की है। हाल ही में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद वह दिल्ली हाईकोर्ट जमानत के लिए पहुंचे थे। 
 

तीन माह से जेल में हैं संजय सिंह
दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। संजय सिंह को उत्पाद नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ। 
विज्ञापन


22 दिसंबर को ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसमें कहा गया कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ मामला वास्तविक है और सबूत कथित अपराध में उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं। इसके बाद संजय सिंह ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें