फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR में बढ़ रहा सर्दी का सितम

Tue, 31 Dec 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले सत्रह साल में सोमवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व 11 दिसंबर, 1996 को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले दस साल के दौरान दिसंबर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री से 10.5 डिग्री के बीच दर्ज किया है।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण दिन में सामान्य के आसपास चल रहे तापमान में भी गिरावट ला दी।

मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिम यूपी में मंगलवार तक हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से रात के तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने 3 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में गड़बड़ी की संभावना जताई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट की संभावना अगले एक सप्ताह में गिरने की संभावना नहीं है।

पहाड़ों में लेह रहा सबसे ठंडा

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्र की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के लेह केंद्र में तापमान सबसे नीचे माइनस 17 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही नहीं यहां का अधिकतम तापमान भी माइनस 0.4 डिग्री रहा।

वहीं गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री, पहलगांव में माइनस 9 डिग्री, श्रीनगर में माइनस 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री, कुल्लू में माइनस 1.3 डिग्री, सुंदरनगर में माइनस 1.6 डिग्री व सोनल में माइनस एक डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें