फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस हुई उग्र

Thu, 07 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की कंपनी की चलती बस में छेड़छाड़ के मामले को कांग्रेस दिल्ली में जोर-शोर से उठा रही है। अब कांग्रेस ने इंडिया गेट पर छेड़छाड़ व अत्याचार की शिकार युवती को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे जिसमें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पीएस बाजवा व प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

मार्च शाम को छह बजे निकाला जाएगा। कैंडल मार्च से जुड़ी जानकारी मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। शर्मिष्ठा ने कहा कि देशभर में बलात्कार और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता भी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिन मुद्दों पर चुनकर आई है, उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

ठेके के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की अनदेखी हो रही है। दिल्ली नगर पालिका परिषद के 1600 कर्मचारियों को नियमित न करके अनिश्चितता पैदा की जा रही है। इसके लिए 2014 में एक स्पेशल सेल का गठन किया गया था लेकिन नई सरकार के आने के बाद उस प्रकोष्ठ को ठप कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें