आखिरकार जीडीए ने मोहननगर चौराहे पर जाम से जूझते शहरवासियों को राहत देने का तरीका निकाल ही लिया है। जीडीए मोहननगर चौराहे को सिग्नल फ्री करेगा। चौराहे को जाम फ्री बनाने के लिए इसका करीब तीन किलोमीटर हिस्सा वनवे कर दिया जाएगा।
दिवाली से इसे प्रायोगिक तौर पर लागू कर दिया जाएगा। नए साल तक इसके मुताबिक ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। जीडीए वीसी ने प्रायोगिक तौर पर संचालित नए ट्रैफिक प्लान पर जनता से भी सुझाव मांगे हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट ने सोमवार काे नए प्लान का प्रेजेेंटेशन दिया था। जीटी रोड का ट्रैफिक करहेड़ा रोड पर डाला जाएगा।
बैठक के दौरान जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले, ओएसडी एसवीएस रंगाराव, चीफ इंजीनियर वीके गोयल, सीएटीपी एससी गौड़ आदि रहे।
जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि मोहननगर तिराहे के कुछ हिस्से को वनवे करने से ही जाम से निजात मिल जाएगी। करोड़ों रुपये की भारी भरकम योजनाओं की बजाय छोटे-छोटे उपाय से जाम को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नए प्लान में एयरफोर्स स्टेशन और करहेड़ा रोड को लेफ्ट फ्री करने के लिए चौड़ीकरण किया जाएगा। जनता से भी इस संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।